समस्तीपुर , अप्रैल 09 -- बिहार राज्य हज कमिटी की ओर से समस्तीपुर शहर के शेखटोली मस्जिद मे गुरुवार को हज पर जाने वाले लोगों के लिए एक विशेष ट्रैनिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
बिहार राज्य हज निरीक्षक सह जिला ट्रेनर हाजी फैसल आलम ने आज यहां बताया कि हज पर जाने वालों के लिए यह आखिरी ट्रैनिंग थी, जिसमें यात्रा के दौरान सरकार की व्यवस्था समेत सभी बिन्दुओं पर विस्तृत जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि हज यात्रियों के लिए पहली फ्लाइट इंडिया से 18 अप्रैल 2026 से शुरू होने जा रही है। जिले से इस बार 180 लोग हज करने जा रहे है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित