समस्तीपुर , मई 18 -- बिहार मे समस्तीपुर जिले के सरायरंजन थाना क्षेत्र के रायपुर बुर्जुग गांव स्थित भारतीय स्टेट बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र से सोमवार को दिन-दहाड़े सशस्त्र अपराधियों ने करीब 2 लाख रुपये लूट लिये।

पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि जिले के रायपुर बुर्जुग गांव स्थित भारतीय स्टेट बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र पर आज दिन-दहाड़े 4-5 की संख्या मे हथियारबंद बदमाशों ने धावा बोला और सभी कर्मियों को हथियार के बल पर बंधक बना लिया। इसके बाद वहां रखें करीब 2 लाख रूपये लूटकर चलते बने।

लूट की सूचना मिलते ही समस्तीपुर पुलिस अधीक्षक सहित पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जाँच शुरू की।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि लूटेरों की गिरफ्तारी के लिए जिले की सभी सीमाओं को सील कर दिया गया है और संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित