समस्तीपुर , मार्च 12 -- समस्तीपुर के जिलाधिकारी सह प्रधान जनगणना अधिकारी रोशन कुशवाहा ने गुरुवार को बताया कि जिले में जनगणना के प्रथम चरण मे मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य अप्रैल से शुरू होगा और इसमें 27 चार्ज अधिकारी तथा 7 से 8 हजार कर्मियों को लगाया जायेगा। उन्होंने बताया कि आज से शुरू हुए इस प्रशिक्षण कार्यक्रम मे चार्ज अधिकारियों एवं गणना कर्मियों को डिजिटल जनगणना के लिए मोबाइल ऐप, पोर्टल, डिजिटल एप और स्व-गणना समेत अन्य बिन्दुओं से संबंधित तकनीकी एवं प्रशासनिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

समस्तीपुर के विधि महाविद्यालय सभागार मे भारत की जनगणना- 2027 की तैयारियों के लिए चार्ज अधिकारियों एवं कर्मियों के 3 दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम मे समस्तीपुर के अनुमंडल पदाधिकारी दिलीप कुमार सहित अनुमंडल के सभी एसडीओ एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी तथ गणनाकर्मी भाग ले रहे है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित