समस्तीपुर , अप्रैल 06 -- बिहार मे समस्तीपुर जिले के बंगरा थाना क्षेत्र के डीह सरसौना गांव निवासी बब्लू कुमार के घर पुलिस ने सोमवार को छापा मारकर अवैध मिनी गन फैक्ट्री का उदभेदन किया है।
पुलिस अधीक्षक अरविंद प्रताप सिंह ने आज यहां बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने जिले के डीह सरसौना निवासी बब्लू कुमार के घर छापेमारी की और वहां से 2 देशी पिस्टल, 2 अर्द्धनिर्मित पिस्टल, मैगजीन, जिंदा गोली एवं आग्नेयास्त्र बनाने का उपकरण बरामद किया।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि छापेमारी के दौरान अवैध हथियार निमार्ण मे लगे दीपक कुमार सिंह एवं राजेश चौधरी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जबकि सरगना बब्लू कुमार फरार हो गया।
पुलिस फरार अपराधी को पकड़ने के लिए छापेमारी की तैयारी कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित