समस्तीपुर , मई 21 -- भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी लेनिनवादी (भाकपा-माले) समस्तीपुर में आगामी 22 मई को "बुलडोजर राज के खिलाफ लोकतंत्र की आवाज" विषय पर सेमिनार आयोजित करेगी।

भाकपा माले जिला कमिटी के वरिष्ठ सदस्य सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने आज यहां पत्रकारों को बताया कि शहर के कर्पूरी सभागार में 22 मई (शुक्रवार) को उनकी "बुलडोजर राज के खिलाफ लोकतंत्र की आवाज" विषय पर सेमिनार का आयोजन करेगी, जिसे पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य समेत राज्य व राष्ट्रीय स्तर के नेता संबोधित करेंगे।

श्री सिंह ने कहा कि देश में बढ़ते लोकतांत्रिक अधिकारों पर हमले और गरीब-मजदूरों की समस्याओं को जन जन तक पहुँचने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि इस सेमिनार मे देश और प्रदेश में लोकतंत्र के सामने उत्पन्न विषम परिस्थतियों पर चर्चा की जायेगी और उसके समाधान पर विमर्श किया जायेगा। उन्होंने कहा कि इस सेमिनार में प्रदेश में पनप रह बुलडोजर राज और उससे गरीब मजदूर तबके को हो रही परेशानियों पर चर्चा की जाएगी तथा पार्टी के बड़े नेता सरकार की नीतियों के विरोध में अपनी आगे की रणनीति का भी खुलासा करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित