समस्तीपुर , मई 29 -- बिहार में समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दादपुर गांव में शुक्रवार की सुबह एक शराब कारोबारी ने अपने चचेरा भाई की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि जिले के दादपुर गांव निवासी सूरज कुमार अपने घर पर था,तभी उसके चचेरा भाई गणेश कुमार ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी।घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और हत्या के कारणों की जांच की।
सूत्रों ने बताया कि आरोपी गणेश कुमार अवैध शराब का धंधा करता है और हाल ही मे जेल से छूटकर आया था। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिये समस्तीपुर सदर अस्पताल भेज दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित