समस्तीपुर , अगस्त 03 -- िहार में समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर भुआल गांव में सोमवार को व्रजपात से मां-बेटे की मौत हो गयी तथा एक किशोर गंभीर रूप से झुलस गया।

पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि जिले के कल्याणपुर थाना के हरिहरपुर गांव निवासी रविंद्र सहनी की पत्नी सविता देवी (38) अपने पुत्र अभिषेक कुमार (12)और भतीजा प्रिंस कुमार के साथ खेत में सब्जी तोड़ने गई थी। इस दौरान व्रजपात हुआ। इस घटना में सविता देवी एवं उसके पुत्र अभिषेक कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि प्रिंस कुमार गंभीर रूप से झुलस गया।घायल प्रिंस को समस्तीपुर के एक अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेज दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित