समस्तीपुर , सितंबर 15 -- िहार के समस्तीपुर में मंगलवार को मिशन परिवार विकास अभियान का शुभारंभ किया गया। सदर अस्पताल परिसर में आयोजित कार्यक्रम में सिविल सर्जन डॉ. राजीव कुमार ने फीता काटकर अभियान का उद्घाटन किया।इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ. राजीव कुमार ने परिवार कल्याण कार्यक्रम के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सरकार की विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाना स्वास्थ्य विभाग की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि मिशन परिवार विकास अभियान के माध्यम से परिवार नियोजन एवं परिवार कल्याण से संबंधित सेवाओं को लाभार्थियों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाया जाएगा।उन्होंने बताया कि यह विशेष अभियान आगामी 26 सितंबर तक चलेगा। सिविल सर्जन ने निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप कार्य करने के लिए काउंसलर एवं प्रभारी स्टाफ नर्स (फैमिली प्लानिंग) को आवश्यक निर्देश देते हुए कहा कि अभियान के दौरान अधिक से अधिक पात्र लाभार्थियों को परिवार कल्याण सेवाओं का लाभ उपलब्ध कराया जाए।
कार्यक्रम में सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. गिरीश कुमार सहित चिकित्सक एवं स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित