समस्तीपुर , जुलाई 23 -- बिहार के समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के झखरा गांव से पुलिस ने गुरुवार को भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद कर एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है।उत्पाद अधीक्षक मनोज कुमार सिंह ने यहां बताया कि सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के झखरा गांव निवासी दिलीप राय के परिसर में आज सुबह छापेमारी की गई। मौके से एक पिकअप पर लदी विभिन्न ब्रांडों की एक हजार 259 लीटर विदेशी शराब बरामद की गयी।

उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि इस मामले में मुजफ्फरपुर जिले के कांटी थाना क्षेत्र के असबड़ा गांव निवासी वाहन चालक सुजीत कुमार को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में अन्य संलिप्त शराब कारोबारी की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित