समस्तीपुर , जुलाई 21 -- िहार के समस्तीपुर जिले में मंगलवार से महावीर कैंसर संस्थान,पटना और रोटरी इंटरनेशनल की ओर से संचालित "मोबाइल कैंसर स्क्रीनिंग" वैन से पांच दिवसीय जांच सह जागरूकता अभियान शुरू किया गया।समस्तीपुर के जिला अतिथि गृह के सभागार में आयोजित समारोह में महावीर मंदिर न्यास समिति,पटना के सचिव सायन कुणाल ने इस अभियान का शुभारंभ करते हुए कहा कि यह "मोबाइल कैंसर स्क्रीनिंग" वैन के माध्यम से समस्तीपुर,पूसा, ताजपुर, कल्याणपुर और वारिसनगर के लोगों का निःशुल्क कैंसर जांच किया जायेगा।
श्री कुणाल ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य लोगों को कैंसर के प्रति जागरूक करना एवं समय पर जांच की सुविधा उपलब्ध कराकर इस बीमारी से बचाव करना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित