समस्तीपुर , अप्रैल 06 -- बिहार में समस्तीपुर जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र में सोमवार को करेह नदी में डूबकर तीन सहोदर भाईयों की मौत हो गयी।
पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि जिले के परसा पंचायत के बोरज गांव निवासी सुदर्शन झा का पुत्र आदित्य झा(15), हर्षनाथ झा(13) एवं कार्तिक झा(11) बरियाही घाट के समीप करेह नदी में स्नान कर रहा था। इस दौरान सभी तेज धार मे बह गए।इस घटना की सूचना स्थानीय प्रशासन को दी गई।
सूत्रों ने बताया कि मौके पर प्रशासनिक पदाधिकारी और राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) की टीम ने पहुंचकर खोजबीन शुरू की।गोताखोरों की मदद से तीनों शवों को देर शाम बरामद कर लिया गया है। शवों को पोस्टमार्टम के लिये समस्तीपुर सदर अस्पताल भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित