समस्तीपुर , मई 15 -- बिहार में समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र के गाँधी चौक के पास शुक्रवार को दिन-दहाड़े सशस्त्र अपराधियों ने गैरेज मालिक संजीव कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी।

पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि जिले के मोतीपुर गांव निवासी संजीव कुमार आज गांधी चौक स्थित अपने गैरेज पर थे इसी दौरान 3-4 की संख्या मे हथियारबंद अपराधी वहां पहुंचे और उनकी गोली मारकर हत्या कर दी।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई है और हत्या के कारणों की जांच में जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित