समस्तीपुर , अप्रैल 10 -- मस्तीपुर जिले मे गर्भाशय ग्रीवा कैंसर से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग ने विशेष टीकाकरण अभियान की शुरुआत की है।

सिविल सर्जन डाँक्टर राजीव कुमार ने आज यहां बताया कि गर्भाशय ग्रीवा कैंसर भारत में महिलाओं में होने वाली दूसरी सबसे खतरनाक बीमारी है। उन्होंने बताया कि देश मे गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर के लगभग एक लाख 27 हजार नए मामले पाये गए है, जबकि 75 हजार से अधिक लोगों की इस बीमारी से मृत्यु हुई है।

डाँ कुमार ने बताया कि सर्वाइकल कैंसर या गर्भाशय ग्रीवा कैंसर से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (एचपीवी) गार्डसील वैकसिन उपलब्ध करा रहा है। उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत जिले मे कुल 20 हजार 815 बालिकाओं को प्रथम खुराक दिये जा चुके है। उन्होंने बताया कि 9 से 14 वर्ष की बालिकाओं के लिए एसपीवी टीकाकरण अनिवार्य है।

सिविल सर्जन ने बताया कि विश्व स्वास्थ्य संगठन(डब्लूएचओ)के अनुसार यह टीका प्रभावी और पूरी तरह सुरक्षित है।उन्होंने बताया कि सर्वाइकल कैंसर या गर्भाशय ग्रीवा का कैंसर से बचाव के लिए सरकारी अस्पताल और स्वास्थ्य केंद्रों पर निःशुल्क टीका उपलब्ध है, जहां माता-पिता अपने बेटियों को ले जाकर टीकाकरण करा सकते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित