समस्तीपुर , जुलाई 16 -- पटना उच्च न्यायालय के कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश सुधीर कुमार सिंह ने गुरुवार को पटना से वर्चुअल माध्यम से समस्तीपुर शहर के ताजपुर रोड स्थित करीब नौ करोड़ रुपये की लागत से नवनिर्मित न्यायाधीश आवासीय भवन का उद्घाटन किया। इस अवसर पर समस्तीपुर के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश समीर कुमार ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि आधुनिक सुविधाओं से युक्त यह आवासीय परिसर न्यायिक पदाधिकारियों को बेहतर आवासीय वातावरण उपलब्ध कराएगा, जिससे न्यायिक कार्यों के संचालन में भी सुविधा होगी।

उद्घाटन समारोह में समस्तीपुर के निरीक्षी न्यायाधीश राजेश कुमार वर्मा, परिवार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश रामाकांत, जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष गौड़ी शंकर मिश्रा, अपर समाहर्ता (आपदा) राजेश कुमार सिंह और अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार पांडेय सहित अन्य न्यायिक पदाधिकारी, अधिवक्ता एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित