समस्तीपुर , अगस्त 25 -- िहार राज्य स्वास्थ्य समिति की ओर से "अनीमिया मुक्त बिहार के तहत समस्तीपुर जिले में मंगलवार से विशेष अभियान शुरू किया गया है, जिसके तहत 05 लाख 20 हजार लोगों की जांच की जायेंगी।समस्तीपुर सदर अस्पताल में जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा ने इस अभियान का शुभारंभ करते हुए कहा कि यह विशेष अभियान जिले में 25 अगस्त से आगामी 30 नवम्बर तक चलेगा। उन्होंने कहा कि अनीमिया की समस्या विशेष रूप से महिलाओं, किशोरियों और बच्चों में अधिक देखी जाती है। इससे स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने के साथ विकास की गति भी प्रभावित होती है। उन्होंने कहा कि जनभागीदारी के माध्यम से इस अभियान को सफल बनाया जाएगा।
श्री कुशवाहा ने कहा कि बिहार के साथ-साथ समस्तीपुर जिले को भी अनीमिया मुक्त बनाना है।
जिलाधिकारी ने कहा कि अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं और बच्चों में अनीमिया की कमी लाने, पोषण स्तर में सुधार तथा स्वस्थ समाज के निर्माण की दिशा में प्रभावी प्रयास करना है।
इस अवसर पर समस्तीपुर सदर अस्पताल के उपाधीक्षक गिरीश कुमार, जिला प्रतिक्षण पदाधिकारी डाँ विशाल कुमार एवं स्वास्थ्य विभाग के डीपीएम डाँ.ज्ञानेंद्र कुमार उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित