समस्तीपुर , मई 26 -- बिहार में समस्तीपुर नगर थाना क्षेत्र के ताजपुर रोड स्थित एक अधिवक्ता के घर से मंगलवार को चोर करीब 50 लाख रुपऐ मूल्य की नगदी एवं जेवरात लेकर चंपत हो गए।

पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि चोरों ने वरिष्ठ अधिवक्ता अजय झा के घर चोर आज तड़के ग्रिल का ताला तोड़कर घर में प्रवेश कर गए। इसके बाद चोरों ने घर में रखें अलमीरा का भी ताला तोड़ दिया और उसमें रखे आभूषण और नगदी चोरी कर ली। चोरी के सामानों की कुल रकम एक लाख नगद के साथ 50 लाख बताई गई है।

इस चोरी की घटना की सूचना मिलते ही पुलिस एवं फॉरेंसिक टीम अधिवक्ता के घर पहुंची और जांच शुरू की। इधर इस घटना में शामिल चोरों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की विशेष टीम बना कर संभावित ठिकानों पर छापेमारी भी शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित