समस्तीपुर , मई 15 -- ूर्व मध्य रेल के समस्तीपुर मंडल के रामभद्रपुर-थलवारा के बीच शेष बचे 12 किलोमीटर दोहरीकरण का कार्य पूरा कर लिया गया है। मंडल रेल प्रबंधक ज्योति प्रकाश मिश्रा नेशुक्रवार को यहां बताया कि पूर्वी कोलकाता के रेल संरक्षा आयुक्त गुरू प्रकाश द्वारा समस्तीपुर- दरभंगा दोहरीकरण परियोजना के अंतर्गत नवनिर्मित 12 किलोमीटर रेलखंड का 14 मई को निरीक्षण किया गया।उन्होंने बताया कि रेल संरक्षा आयुक्त द्वारा थलवारा से रामभद्रपुर स्टेशनों के बीच विशेष ट्रेन द्वारा 120 किमी की गति से स्पीड ट्रायल भी किया गया।
मंडल रेल प्रबंधक ने बताया कि समस्तीपुर-दरभंगा रेलखंड के बीच 38 किलोमीटर दोहरीकरण का कार्य पूरा हो जाने से ट्रेनों के परिचालन मे काफी सुविधा होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित