समस्तीपुर, अक्टूबर 25 -- बिहार में समस्तीपुर जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र से पुलिस ने पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया है। सदर पुलिस उपाधीक्षक सतीश सुमन ने आज यहां बताया कि सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने जिले के दुधपुरा जेल के पास एक ठिकाने पर छापेमारी की और वहां से पांच पेशेवर अपराधियों को गिरफ्तार किया।उन्होंने बताया किगिरफ्तार अपराधियों में समस्तीपुर जिले का दीपक कुमार उर्फ डॉक्टर, चंदन कुमार उर्फ दीपक, राहुल कुमार,मो. रहमतुल्ला उर्फ साहेब एवं वैशाली का मो. तालिब शामिल है। गिरफ्तार अपराधियों के पास से दो देसी पिस्तौल, 20 कारतूस, चार मोबाइल फोन और 32 हजार चार सौ रूपये नकद बरामद किए गए हैं।

पुलिस उपाधीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों के खिलाफ समस्तीपुर और वैशाली जिले के विभिन्न थानों में हत्या के प्रयास, आर्म्स एवं एनडीपीएस एक्ट सहित अन्य गंभीर धाराओं में मामले दर्ज हैं। गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ के आधार पर अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष पुलिस टीम द्वारा छापेमारी की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित