समस्तीपुर , अगस्त 28 -- िहार के समस्तीपुर मंडल कारा में शुक्रवार को रक्षाबंधन का पर्व भावुक माहौल में मनाया गया। इस अवसर पर जेल में बंद करीब 900 बंदियों की कलाई पर उनकी बहनों ने राखी बांधी और उनके सुखद भविष्य की कामना की।
रक्षाबंधन को लेकर जेल प्रशासन की ओर से विशेष व्यवस्था की गई थी। लंबे समय बाद अपने भाइयों से मिलने पहुंचीं कई बहनें भावुक हो गईं। वहीं, बहनों के साथ मुलाकात के दौरान बंदियों के चेहरे पर भी खुशी साफ दिखाई दी।
बहनों ने अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनके स्वस्थ एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान भाई-बहन के बीच भावनात्मक क्षण देखने को मिला। कई बहनों ने अपने भाइयों को मिठाई खिलाकर पर्व की शुभकामनाएं दीं।
जेल परिसर में रक्षाबंधन के दौरान भाई-बहन के स्नेह और भावनाओं का अनूठा संगम देखने को मिला।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित