समस्तीपुर , अगस्त 04 -- बिहार के समस्तीपुर जिले के बंगरा थाना क्षेत्र से पुलिस ने मंगलवार को करीब 19 किलोग्राम गांजा के साथ एक अंतरजिला तस्कर को गिरफ्तार किया है।पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि बंगरा थानाध्यक्ष पंकज कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र के मुरादपुर बंगरा चौक पर वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था। इस दौरान स्कूटी सवार को रोककर तलाशी ली गई। जांच के दौरान वाहन से करीब 19 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। गिरफ्तार गांजा तस्कर की पहचान मुजफ्फरपुर जिले के मनियारी थाना के माधोपुर सुस्ता गांव निवासी विकास कुमार के रूप की गई है।
सूत्रों नेबताया कि गिरफ्तार तस्कर मुजफ्फरपुर से गांजा लेकर समस्तीपुर के ताजपुर में एक व्यक्ति को आपूर्ति करने जा रहा था। इस संबंध में जिले के बंगरा थाना में कांड संख्या - 84/26 दर्ज की गई है। पुलिस गिरफ्तार तस्कर की निशानदेही पर इस अवैध मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित