समस्तीपुर, मार्च 15 -- बिहार में समस्तीपुर जिले के पूसा स्थित डॉ.राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित तीन दिवसीय किसान मेला रविवार को संपन्न हो गया।
केंद्रीय जलशक्ति राज्य मंत्री राज भूषण चौधरी ने समापन समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि देश में कृषि को अधिक लाभकारी और टिकाऊ बनाने के लिए डिजिटल तकनीक, वैज्ञानिक अनुसंधान और बेहतर जल प्रबंधन को बढ़ावा देना जरूरी है। उन्होंने कहा कि किसानों की आय बढ़ाने एवं खेती को आधुनिक बनाने के लिए केंद्र सरकार द्वारा लगातार नई योजनाओं को लागू की जा रही है।
श्री चौधरी ने कहा कि देश के कई भागों में किसान पानी की कमी और कहीं-कहीं जलजमाव जैसी समस्याओं का सामना कर रहे हैं। ऐसी स्थिति में वर्षा जल के बेहतर उपयोग और भूजल रिचार्ज की व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित