समस्तीपुर , फरवरी 27 -- िहार में समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को एक युवक ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। पुलिस निरीक्षक सह रेल थानाध्यक्ष बीरबल कुमार राय ने यहां बताया कि सरयू जमुना एक्सप्रेस ट्रेन प्लेटफार्म संख्या-1 से खुलकर अमृतसर जा रही थी, तभी एक युवक ने ट्रैक पर छलांग लगा दी। इस घटना में उसकी ट्रेन से कटकर मौत हो गई।
पुलिस निरीक्षक ने बताया कि मृतक की उम्र करीब 40 वर्ष है और उसकी पहचान नही हो पाई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित