समस्तीपुर , अप्रैल 8 -- समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र के कमला बहा गांव से लापता 22 वर्षीय युवक विपिन कुमार का शव बुधवार को पुलिस ने नदी से बरामद किया है।

पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि जिले के सुखपुर गांव निवासी स्वर्गीय राजकुमार राय का 22 वर्षीय पुत्र विपिन कुमार पिछले 5 दिनों से लापता था। आज गांव के ही एक नदी से उसका शव पुलिस ने बरामद किया।

आशंका जताई जा रही है कि प्रेम प्रसंग को लेकर उसकी हत्या कर दी गई और साक्ष्य छिपाने की नियत से शव को पास के नदी में फेंक दिया।

स्थानीय ग्रामीणों ने नदी में शव देखें के बाद इसकी सूचना पुलिस को दी थी।

पुलिस ने शव को अपने कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेज दिया है। सूत्रों ने बताया कि इस हत्याकांड मे शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित