समस्तीपुर , मार्च 20 -- िहार मे समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दुधपुरा गांव के पास पुलिस ने छापा मारकर ट्रक पर लदे करीब 50 लाख रूपये मूल्य की विदेशी शराब बरामद की है।

पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर जिले के दुधपुरा गांव मे पुलिस ने छापेमारी की और वहां से एक ट्रक पर लदे 570 कार्टून में रखा 4924.8 लीटर शराब जप्त किया है, जबकि शराब कारोबारी एवं ट्रक चालक फरार हो गया है।

बरामद शराब की कीमत लगभग 50 लाख रुपये बताई गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित