समस्तीपुर , मार्च 9 -- िहार में समस्तीपुर नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर मोहल्ला स्थित एक थोक जर्दा कारोबारी से सशस्त्र अपराधियों ने दिन-दहाड़े करीब 4 लाख रुपये लूट लिए।
पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि शहर के बहादुरपुर मोहल्ला निवासी एवं थोक जर्दा कारोबारी राहुल गुप्ता के घर आज 3-4 की संख्या में हथियारबंद अपराधी पहुंचे और वहां से गल्ले मे रखें लगभग 4 लाख रूपये लूट लिए। इस घटना को अंजाम देने के बाद सभी नकाबपोश अपराधी हथियार लहराते हुए मोटरसाइकिल से भाग निकले।
पुलिस ने बताया कि घटना की पूरी वारदात व्यवसायी के यहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर नगर थानाध्यक्ष अजीत कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित