समस्तीपुर , अप्रैल 20 -- मस्तीपुर जिले में पटोरी थाना क्षेत्र के अम्बेडकर चौक स्थित एक ठिकाने पर सोमवार को उड़न दस्ता टीम ने छापेमारी कर कालाबाजारी के लिए रखे हुए भारी संख्या मे गैस सिलेंडर बरामद किये हैं।

जिला आपूर्ति पदाधिकारी अली एकराम ने यहां बताया कि अवैध भंडारण एवं अनियमितताओं के विरुद्ध जिले मे चलाए जा रहे अभियान के तहत आज यह छापेमारी की गई जिसमें भारी संख्या मे खाली एवं भरे गैस के सिलेंडर बरामद किए गए। उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा के निर्देश पर जिले मे अवैध भंडारण एवं नियमों के उल्लंघन के विरुद्ध विशेष छापेमारी अभियान लगातार चलाया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित