समस्तीपुर , जुलाई 12 -- बिहार में समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र के चकोटी मठ स्थित 24 अवतार धाम मंदिर से चोरों ने दो सौ वर्ष पुरानी रामलला की अष्टधातु की मूर्ति समेत करोड़ों के सोने तथा चांदी के आभूषण चोरी कर लिए हैं।
पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि जिले के चकोटी मठ स्थित 24 अवतार धाम में कल देर रात चोरों ने दरवाजा खोलकर प्रवेश किया और वहां रखें अष्टधातु की दो सौ वर्ष पुरानी रामलला की मूर्ति चोरी कर ली। इसके साथ ही चोरों ने राम एवं लक्ष्मण के धनुष-बाण, लक्ष्मी माता का सोने का हार और चांदी का मुकुट सहित अन्य कीमती समान चोरी कर ली है। चोरी की गई सोने-चांदी के आभूषणों की कीमत करोड़ों रूपये बताई गई है।
गौरतलब है कि पिछले 24 जून को बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इस मठ परिसर स्थित 24 अवतार धाम में पूजा अर्चना की थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित