भोपाल , मार्च 19 -- रेलवे ने समर सीजन में यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए भोपाल मंडल से होकर संचालित अहमदाबाद-कोलकाता एवं सूरत-भागलपुर एक्सप्रेस ट्रेनों में थर्ड एसी कोच बढ़ाने का निर्णय लिया है।

रेल प्रशासन के अनुसार गाड़ी संख्या 19413/14 अहमदाबाद-कोलकाता-अहमदाबाद एक्सप्रेस में 27 मई को अहमदाबाद से तथा 30 मई को कोलकाता से चलने वाली ट्रेन में थर्ड एसी कोच की संख्या 5 से बढ़ाकर 6 की जाएगी।

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 22947/48 सूरत-भागलपुर-सूरत एक्सप्रेस में 23 मई को सूरत से तथा 25 मई को भागलपुर से चलने वाली ट्रेन में थर्ड एसी कोच की संख्या 6 से बढ़ाकर 7 की जाएगी। रेल प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे यात्रा से पूर्व कोच संरचना, समय और ठहराव की अद्यतन जानकारी रेलवे की अधिकृत सूचना प्रणाली से प्राप्त कर लें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित