हनुमानगढ़ , अप्रैल 22 -- राजस्थान में हनुमानगढ़ जिले के भादरा कृषि उपज मंडी में समर्थन मूल्य का अनुचित लाभ उठाने के प्रयास के मामले में कड़ी कार्रवाई की गई है।
जिला कलेक्टर डॉ. खुशाल यादव के निर्देश पर गठित संयुक्त दल ने कार्रवाई करते हुए हरियाणा से अवैध रूप से गेहूं मंगाकर बेचने की कोशिश करने वाली फर्म 'जमींदारा कमीशन शॉप' के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए फर्म पर एक लाख 11 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। साथ ही अनुचित लाभ रोकने के लिए फर्म का लाइसेंस 23 अप्रैल से छह मई तक कुल 14 दिनों के लिए निलंबित कर दिया गया है।
मंडी सचिव सी.एल. वर्मा ने बताया कि यह मामला प्रशासक एवं उपखंड अधिकारी के समक्ष रखा गया, जहां सुनवाई के बाद यह निर्णय लिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित