बारां , अप्रैल 06 -- राजस्थान में बारां जिले में कृषि उपज की समर्थन मूल्य पर सुव्यवस्थित खरीद को लेकर कार्यवाहक जिला कलक्टर भंवरलाल जनागल ने सभी खरीद केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं एवं सुविधाएं उपलब्ध कराने और प्रभावी निगरानी करने के निर्देश दिए हैं।
श्री जनागल ने सोमवार को संबंधित अधिकारियों की बैठक में कहा कि इस वर्ष पिछले वर्ष के मुकाबले गेहूं की अधिक पैदावार हुई है। सरकारी लक्ष्य के अनुरूप न्यूनतम समर्थन मूल्य पर उपज की खरीद की जाए। किसानों को खरीद केन्द्रों पर उपज विक्रय करने में किसी प्रकार की असुविधा न हो और सभी खरीद केंद्रों पर खरीदे गए गेहूं का तत्काल उठाव एवं परिवहन किया जाए।
उन्होंने कहा कि इसके लिए ट्रक ऑपरेटरों के साथ सम्पर्क बनाए रखते हुए प्रतिदिन माल का गोदामों तक परिवहन सुनिश्चित हो। बैठक में जिला रसद अधिकारी विश्वजीत सिंह, कृषि विभाग, राजफेड, नेफेड, कृषि मंडी आदि विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित