मधेपुरा , अप्रैल 27 -- बिहार में मधेपुरा के जिलाधिकारी अभिषेक रंजन की अध्यक्षता में सोमवार को वार्षिक प्राथमिकताओं की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक का उद्देश्य विभिन्न विभागों की ओर से निर्धारित वार्षिक प्राथमिकताओं की समीक्षा, योजनाओं की प्रगति का आकलन एवं विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना था।
बैठक में अपर समाहर्ता अरुण कुमार सिंह, अपर समाहर्ता (आपदा) मुकेश कुमार, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी अमन कुमार सुमन, जिला आपूर्ति पदाधिकारी शंकर शरण, अनुमंडल पदाधिकारी, मधेपुरा संतोष कुमार सहित अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।
जिलाधिकारी श्री रंजन ने सभी विभागों को अपनी-अपनी प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश देते हुए स्पष्ट कहा कि लंबित योजनाओं को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने जोर देकर कहा कि सरकार की प्राथमिक योजनाओं का लाभ आम जनता तक समय पर, पारदर्शी एवं प्रभावी ढंग से पहुंचाना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
बैठक के दौरान विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन में आ रही समस्याओं पर गहन समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने समस्याओं के त्वरित समाधान के लिये वश्यक दिशा-निर्देश दिए गए तथा विभागों के बीच बेहतर समन्वय एवं सतत मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने पर बल दिया गया।
जिलाधिकारी ने सभी पदाधिकारियों से जिम्मेदारी एवं प्रतिबद्धता के साथ कार्य करते हुए जिले के समग्र एवं संतुलित विकास में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित