पटना, मई 22 -- बिहार के नगर विकास एवं आवास विभाग के मंत्री नीतीश मिश्रा दरभंगा में विकास योजनाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी परियोजनाएं निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरी की जाएं।
मंत्री श्री मिश्रा की अध्यक्षता में दरभंगा नगर निगम की प्रमुख प्रगतिशील एवं आधारभूत संरचना से जुड़ी परियोजनाओं की उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में दरभंगा के विधायक संजय सरावगी भी उपस्थित रहे।
बैठक में दरभंगा शहर में संचालित सभी प्रमुख विकास योजनाओं एवं प्रस्तावित परियोजनाओं की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई।
मंत्री श्री मिश्रा ने योजनाओं की प्रगति का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण किए जाएं। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता, लापरवाही अथवा अनियमितता को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित