लखनऊ , फरवरी 25 -- बलिया के रसड़ा से बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के विधायक उमाशंकर सिंह के लखनऊ स्थित ठिकानों पर बुधवार सुबह आयकर विभाग की टीम ने छापेमारी को लेकर राजनीतिक हलकों में हलचल तेज हो गई है। इस बीच योगी सरकार में उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने इस कार्रवाई को लेकर सवाल उठाए हैं। उन्होंने इसे आयकर विभाग की 'असंवेदनशील कार्रवाई' करार दिया है।

सोमवार को दिनेश प्रताप सिंह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा कि विधायक उमाशंकर सिंह उनके समधी हैं और पिछले दो वर्षों से गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान में उमाशंकर सिंह अपने आवास पर आइसोलेशन में हैं और इस दौरान आयकर विभाग की छापेमारी की जा रही है, जो संवेदनहीनता दर्शाता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित