पटना, सितंबर 10 -- बिहार विधान परिषद् के सभापति अवधेश नारायण सिंह ने बिहार विधान परिषद् सचिवालय के विभिन्न पदों पर आयोजित भर्ती प्रक्रिया में अंतिम रूप से सफल एवं चयनित अभ्यर्थियों के बीच विधान परिषद् उपभवन सभागार में नियुक्ति पत्र वितरित किया। भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत निजी सहायक के 07, सुरक्षा प्रहरी के 56 तथा कार्यालय परिचारी के 15 पदों पर अंतिम रूप से चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया।
समारोह के अंत में सभापति ने सभी चयनित अभ्यर्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि नियुक्ति प्राप्त करना उनके कठिन परिश्रम और लगन का परिणाम है।
विधान परिषद् के सचिव शिव गोपाल मिश्र ने भी सभी चयनित अभ्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम में विधान परिषद् के निदेशक शंकर कुमार, ज्ञान प्रकाश, उप सचिव नवीन कुमार मिश्र, मिथिलेश कुमार झा, परिषद् सचिवालय के पदाधिकारीगण एवं कर्मचारीगण मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित