सब जूनियर राष्ट्रीय हॉकी में बिहार ने हिमाचल प्रदेश को 3-1 से हरायाराजगीर, 04 अप्रैल (वार्ता) बिहार के राजगीर खेल अकादमी में चल रही 16वीं हॉकी इंडिया सब जूनियर मेंस राष्ट्रीय प्रतियोगिता के चौथे दिन मेजबान बिहार ने हिमाचल प्रदेश को 3-1 से हरा दिया।

आज खेले गए अन्य मुकाबलों में दिल्ली, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़, जम्मू और कश्मीर और मिजोरम ने अपने-अपने मैच जीते, जबकि असम और पुडुचेरी के बीच मुकाबला बराबरी पर छूटा।

प्रतियोगिता के दौरान दिन के पहले मैच में दिल्ली ने डिवीज़न 'बी' के पूल 'ए' में गुजरात को 30-0 के बड़े अंतर से हराया। सिद्धार्थ ने आठ गोल (11', 14', 14', 15', 26', 26', 32', 47') मिनट में किए, जबकि आर्यन ने पाँच गोल (22', 26', 33', 39', 51') किए। सेहरावत सुशांत (15', 42', 51', 54') और सिंह युवराज (1', 20', 21', 40') ने चार-चार गोल किए, जबकि रिहान ने हैट्रिक (12', 30', 50') लगाई। लव (5', 41'), इब्राहिम हारून (4', 49') और पुरुषोत्तम (33', 55') ने दो-दो गोल किये।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित