श्रीगंगानगर , अप्रैल 24 -- राजस्थान में श्रीगंगानगर में जवाहरनगर थाना पुलिस ने सब्जी विक्रेता को लूटने की घटना का खुलासा करते हुए एक युवक को गिरफ्तार करके एक बाल अपचारी को निरुद्ध किया है। पुलिस सू्त्रों ने बताया कि 17 अप्रैल को सुबह करीब पांच बजे इंदिरा कॉलोनी में सरकारी स्कूल के पास जा रहे सब्जी विक्रेता निर्मलसिंह पर लाठी-डंडे से हमला करके करीब 18 हजार रुपये लूट लिये गये थे। इस मामले में जांच के बाद आरोपी मोहम्मद अली को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक नाबालिग को निरुद्ध किया गया है। उन्होंने बताया कि दोनों ही नशा करने के आदी हैं। बाल अपचारी इससे पहले हत्या के प्रयास और चोरी के दो मामलों में शामिल रहा है। मोहम्मद अली के विरुद्ध भी जीआरपी थाना में एक मामला दर्ज है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित