तिरुवनंतपुरम , जनवरी 13 -- केरल के सबरीमाला में मकरविलक्कु उत्सव के दौरान तीर्थयात्रियों की भारी भीड़ के मद्देनजर रेलवे ने सुगम, सुरक्षित एवं आरामदायक यात्रा सुनिश्चित करने के लिए ट्रेनों को बढ़ाने की व्यवस्था की है।

रेलवे ने इसके अंतर्गत, यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त मकरविलक्कु स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेनों की घोषणा की गई है। ट्रेन संख्या 06065 कोल्लम - काकीनाडा टाउन एक्सप्रेस स्पेशल गुरुवार 15 जनवरी को सुबह 03:30 बजे कोल्लम जंक्शन से प्रस्थान करेगी और शुक्रवार दोपहर 12:00 बजे काकीनाडा टाउन पहुंचेगी।

इसी तरह तिरुवनंतपुरम डिवीजन में ट्रेन कयामकुलम जंक्शन से तड़के चार बजे/चार बजकर दो मिनट, चेंगन्नूर से तड़के साढ़े चार/सवा पांच बजे, तिरुवल्ला से तड़के पांच बजकर 25 मिनट/पांच बकर 27 मिनट, चंगनास्सेरी से तड़के पांच बजकर38 मिनट/पांच बजकर 40 मिनट, कोट्टायम सुबह छह बजे/सवा छह बजे, एर्नाकुलम टाउन (सुबह 07:20/07:25), अलुवा (सुबह 08:10/08:12) और त्रिशूर (पूर्वाह्न 09:10/09:12) में अपने निर्धारित पड़ाव पर रूकेगी।

वापसी में ट्रेन संख्या 06066 काकीनाडा टाउन - कोल्लम एक्सप्रेस स्पेशल 16 जनवरी को शाम 6:28 बजे काकीनाडा टाउन से प्रस्थान करेगी और शनिवार पूर्वाह्न 10:30 बजे कोल्लम जंक्शन पर पहुंचेगी।

एक अन्य विशेष सेवा, ट्रेन संख्या 06067 तिरुवनंतपुरम सेंट्रल - चार्लापल्ली एक्सप्रेस स्पेशल, गुरुवार, 15 जनवरी को तड़के 04:10 बजे तिरुवनंतपुरम सेंट्रल से रवाना होगी और शुक्रवार अपराह्न तीन बजे चार्लापल्ली पहुंचेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित