भरतपुर , जुलाई 10 -- राजस्थान में भरतपुर जिले के बयाना में शुक्रवार को नगर पालिका में कार्यरत स्थायी और ठेका आधारित सफाई कर्मचारियों के अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाने से सफाई व्यवस्था ठप हो गयी।

अपनी मांगों को लेकर सफाई कर्मचारियों ने बाजारों में रैली निकालकर नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुये गांधी चौक पर धरना दिया। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि पिछले आठ महीने से लंबित अंतरिम भत्ते का तत्काल भुगतान, यूनियन प्रतिनिधियों के लिए नगर पालिका कार्यालय में कक्ष का आवंटन और सफाई निरीक्षक के पद पर किसी योग्य कर्मचारी की नियुक्ति की उनकी मांग जब तक पूरी नहीं होंगी आंदोलन जारी रहेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित