वाराणसी , अगस्त 02 -- भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (बीएचयू) के निदेशक प्रो. अमित पात्रा ने रविवार को स्वतंत्रता भवन में आयोजित ओरिएंटेशन एवं इंडक्शन कार्यक्रम के दौरान नवप्रवेशित स्नातक (यूजी) विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए कहा कि आईआईटी में प्रवेश सफलता की अंतिम मंजिल नहीं, बल्कि जीवन की नई शुरुआत है।

प्रो. पात्रा ने विद्यार्थियों से सफलता को विनम्रता के साथ स्वीकार करने तथा असफलताओं से सीख लेकर आगे बढ़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि चुनौतियां जीवन का अभिन्न हिस्सा हैं और उनसे घबराने के बजाय उन्हें सीखने के अवसर के रूप में लेना चाहिए।

उन्होंने कहा कि टीमवर्क, संवाद कौशल, नवाचार, उद्यमिता और जोखिम उठाने की क्षमता भविष्य की सफलता के प्रमुख आधार हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को संस्थान में उपलब्ध शैक्षणिक, शोध, खेल, सांस्कृतिक तथा अन्य सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों का अधिकतम लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित