प्रयागराज , जून 2 -- नीट के बाद अब उत्तर प्रदेश में अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की लेखपाल भर्ती परीक्षा के पेपर लीक का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। इसी सिलसिले में संगम नगरी प्रयागराज में समाजवादी पार्टी (सपा) ने पेपर लीक समेत डीजल पेट्रोल की बढ़ी कीमतों,महिला उत्पीड़न, महंगाई और बेरोजगारी समेत कई मुद्दों को लेकर हल्ला बोला। सपा कार्यकर्ताओं ने अपने हाथों में पोस्टर बैनर लेकर सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए जिलाधिकारी कार्यालय कूच किया।
सपा कार्यकर्ताओं ने काफी देर तक कलेक्ट्रेट परिसर में नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। सपा नेताओं ने केंद्र और प्रदेश सरकार पर पेपर लीक रोकने में नाकाम रहने का आरोप लगाया है और कहा है कि सरकार पेपर लीक इसलिए करा रही है ताकि दलित पिछले और अल्पसंख्यक युवाओं को रोजगार न मिल सके। इसके साथ ही पेट्रोल डीजल और दूसरी वस्तुओं के बढ़ी कीमतों को लेकर भी सरकार पर विफल रहने का आरोप लगाया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित