मुंबई , जुलाई 31 -- दवा बनाने वाली कंपनी सन फार्मा को चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 2,895 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ जो सालाना आधार पर 27 प्रतिशत अधिक है।

कंपनी ने बताया कि तिमाही के दौरान उसका समायोजित शुद्ध लाभ 3,089 करोड़ रुपये रहा जो एक साल पहले की तुलना में 3.1 प्रतिशत अधिक है। कुल बिक्री 10.1 फीसदी बढ़कर 15,184 करोड़ रुपये और प्रति शेयर आमदनी 9.50 रुपये की तुलना में बढ़कर 12.10 रुपये हो गयी।

कुल बिक्री में भारतीय कारोबार को योगदान 36 प्रतिशत और अमेरिकी कारोबार का 27 प्रतिशत रहा। अन्य उभरते हुए बाजारों का योगदान 19 प्रतिशत रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित