मुंबई , अगस्त 06 -- मनोरंजन चैनल सन नियो जल्द ही अपना नया शो 'राजनंदिनी' लेकर आ रहा है। सुपरनैचुरल ड्रामा, रोमांस और रहस्य से भरपूर यह शो दर्शकों को एक रोमांचक कहानी से रूबरू कराएगा।
चैनल के अनुसार, 'राजनंदिनी' की कहानी उन छिपे हुए राज़ों पर आधारित है, जो पीढ़ियों से दबे हुए हैं और अब किस्मत उन्हें सामने लाने वाली है। शो में नेहा सोलंकी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। वह राजनंदिनी का किरदार निभा रही हैं।
राजनंदिनी की जिंदगी उस समय बदल जाती है, जब किस्मत उसे उस जगह वापस ले आती है, जहां से उसे बचपन में दूर कर दिया गया था। वर्षों पुराने रहस्यों के खुलने और रहस्यमयी शक्तियों के जागने के साथ वह एक ऐसे सफर पर निकल पड़ती है, जिसे उसने कभी चुना नहीं था, लेकिन जिसे अपनाना उसकी नियति बन जाती है।
'राजनंदिनी' में रहस्य, भावनाओं और रोमांस का अनोखा संगम देखने को मिलेगा। निर्माताओं का कहना है कि शो की कहानी दर्शकों को शुरुआत से अंत तक बांधे रखने वाली होगी।
'राजनंदिनी' जल्द ही सिर्फ सन नियो पर प्रसारित होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित