मुंबई , सितंबर 16 -- सन नियो जल्द ही नया धारावाहिक 'जान-ए-वफ़ा' लेकर आ रहा है, जिसमें किस्मत दो अजनबियों को एक-दूसरे के करीब लाती है, लेकिन पहचान, शादी और परिवार की उम्मीदें उनके रिश्ते की राह में मुश्किलें खड़ी करती हैं।'जान-ए-वफ़ा' दो ऐसे लोगों की भावुक प्रेम कहानी है, जो खुद इस रिश्ते को चुनने के बजाय परिस्थितियों के कारण एक-दूसरे से जुड़ते हैं। धीरे-धीरे उनके बीच प्यार जन्म लेता है, लेकिन पहचान और परिवार की अपेक्षाओं के बीच उनका रिश्ता कई सवालों से घिर जाता है।
शो की पहली झलक में प्यार, रिश्तों और परिवार की भावनाओं से जुड़ी कहानी देखने को मिलेगी। धारावाहिक जल्द ही सन नियो पर प्रसारित होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित