मुंबई , अक्टूबर 02 -- वरुण धवन और जाह्नवी कपूर अभिनीत 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' की रिलीज को एक साल पूरा हो गया है। फिल्म में वरुण धवन-जाह्नवी कपूर और रोहित सराफ-सान्या मल्होत्रा की जोड़ियों की केमिस्ट्री ने दर्शकों का मनोरंजन किया। दोनों जोड़ियों की नोक-झोंक और रिश्तों में आने वाले बदलाव कहानी को रोचक बनाते हैं।
फिल्म के 'बिजूरिया' और 'पनवाड़ी' जैसे गानों ने भी खास पहचान बनाई। गानों के हुक स्टेप्स और ऊर्जावान कोरियोग्राफी ने फिल्म के माहौल में रंग भर दिया।
रोमांस और कॉमेडी के साथ फिल्म में परिवार और रिश्तों की अहमियत को भी दिखाया गया। शादी के जश्न और भावनात्मक दृश्यों ने कहानी में पारिवारिक एहसास जोड़ा।
फिल्म में हास्य और मनोरंजन का भी भरपूर तड़का रहा। कलाकारों की कॉमिक टाइमिंग और मजेदार परिस्थितियों ने कहानी को हल्का-फुल्का बनाए रखा।
फिल्म की पूरी स्टारकास्ट और रंगीन प्रस्तुति भी इसकी खासियत रही। वरुण धवन, जाह्नवी कपूर, सान्या मल्होत्रा और रोहित सराफ के अलावा मनीष पॉल, अक्षय ओबेरॉय, प्राजक्ता कोली, अभिनव शर्मा और मानिनी चड्ढा समेत अन्य कलाकारों ने कहानी में अपना रंग जोड़ा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित