, Feb. 17 -- स्टेट ट्रांसफॉर्मेशन कमीशन के सीईओ ने कहा कि जापान, दक्षिण कोरिया में आठ साल तक के बच्चों को किताबी पढ़ाई की बजाय स्वच्छता के व्यावहारिक ज्ञान पर अधिक जोर दिया जाता है। इससे शुरुआती दौर से ही पर्यावरण के प्रति चेतना जागृत होने लगती है। उन्होंने कहा कि हर विकास की गतिविधि का पर्यावरण पर कुछ न कुछ नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। इसे देखते हुए सरकार ने एन्वॉयरमेंट प्रोटेक्शन एक्ट बनाया। इसके तहत संभावित नुकसान का आकलन कर पर्यावरण संरक्षण के लिए जरूरी कदम उठाए जाते हैं।
श्री सिंह ने कहा कि हम सभी लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक होना चाहिए। पर्यावरण संरक्षण पूरी तरह संभव है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने इसे करके दिखाया है। यूपी देश का एकमात्र ऐसा बड़ा राज्य है जहां वन क्षेत्रफल बढ़ा है।
संगोष्ठी में एमजीयूजी के कुलपति डॉ. सुरिंदर सिंह ने कहा कि विकसित भारत 2047 के लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए सतत विकास के साथ पर्यावरण संरक्षण पर भी पूरी गंभीरता से ध्यान देना होगा। अच्छी बात यह है कि उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में आर्थिक विकास के साथ पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में अनेकानेक महत्वपूर्ण कार्य हुए हैं। उन्होंने कहा कि महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय में पर्यावरण संरक्षण के लिए अपना योगदान देने के लिए सतत प्रयत्नशील है।
स्वागत संबोधन में अपर मुख्य सचिव वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन अनिल कुमार ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र भी शहरीकरण की ओर जा रहे है ऐसे में पर्यावरण संतुलन से जुड़े कार्य और महत्वपूर्ण हो गए हैं। उन्होंने बताया कि पर्यावरण संरक्षण के लिए सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट में यूपी ने बेहतरीन कार्य किया है। यूपी में 95 प्रतिशत डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन का ट्रीटमेंट किया जा रहा है। बड़े पैमाने पर लिगेसी वेस्ट का ट्रीटमेंट किया गया है। यूपी में लिक्विड वेस्ट मैनेजमेंट के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय कार्य हुए हैं। इसी का नतीजा है कि हमारे यहां डॉल्फिन की संख्या सबसे ज्यादा बढ़ी है।
श्री कुमार ने कहा कि उत्तर प्रदेश में विगत आठ सालों में रिकार्ड ढाई सौ करोड़ वृक्षारोपण होने से वनाच्छादित क्षेत्र में पांच सौ किलोमीटर क्षेत्रफल की वृद्धि हुई है। यह पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित