पाकुड़ , मार्च 21 -- झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुबर दास शनिवार को पाकुड़ पहुंचे।

पूर्व मुख्यमंत्री श्री दास का भाजपा जिलाध्यक्ष सरिता मुर्मू के अलावे पाकुड़, साहेबगंज एवं गोड्डा जिले के सैकड़ो कार्यकर्ताओ ने गर्मजोशी से स्वागत किया। श्री दास कार्यकर्ताओ से मिलने के बाद मीडिया कर्मियों से बातचीत में कहा कि पश्चिम बंगाल में जनता ममता सरकार से उब चुकी है और व हाँ लोग सिर्फ बदलाव चाह रहे है।

श्री दास ने कहा कि, हम पश्चिम बंगाल से लौटे है और वहां भारतीय जनता पार्टी की स्थिति काफ़ी अच्छी है।उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में इस बार भाजपा पूर्ण बहुमत में सरकार बनाएगी। देश के कई राज्यों में एसआईआर चल रहा है और इसमें नये मतदाताओं को जोड़ने और जो अवैध रूप से विदेशी नागरिक रह रहे है और किसी तरह मतदाता सूची में नाम दर्ज है वैसे लोगो का नाम सूची से हटाया जायेगा।

श्री दास ने कहा कि विदेशी नागरिक यहाँ के लोगो की हक़मारी कर रहा है जिसे बर्दास्त नहीं किया जायेगा। हाल में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा बजट सत्र के भाषण के दौरान हिन्दू देवी देवताओं पर किये गये टिप्पणी को लेकर श्री दास ने कहा कि दुर्भाग्य है इस राज्य का कि बजट सत्र का जब समापन हो था तो हिन्दू देवी देवताओं पर अमर्यादित टिप्पणी कर रहे थे।

श्री दास ने कहा कि मुख्यमंत्री का पद संवैधानिक व जिम्मेदार पद है। उन्होंने कहा कि राज्य की जनता का यह आशा था कि बजट सत्र के समापन में सीएम लोक जनहित में एक वर्ष में क्या काम करेंगे यह सुनना चाह रहे थे न कि मीडिया हेडलाइन बनने के लिए किसी भी धर्म का क्योंकि हमारा पर्व त्यौहार हमारी संस्कृति है। पर्व त्यौहार लोक आस्था का विषय है चाहे रामनवमी हो या सरहुल व ईद किसी को टिप्पणी करने की जरुरत नहीं है। उन्होंने कहा कि जो खुद सनातन धर्म को मानते है और सीएम को उनकी धर्मपत्नी के कई बार मंदिरो में अनेक बार मत्था टेके है और ज़ब स्वयं सनातन धर्म को मानते है तो उन्हें विधानसभा में इस तरह की टिप्पणी नहीं कर्नी चाहिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित