हैदराबाद , अप्रैल 14 -- सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) ने टाटा इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के बाकी बचे मैचों के लिए ब्रायडन कार्स की जगह दिलशान मदुशंका को चुना है। कार्स चोट के कारण मौजूदा आईपीएल सीजन से बाहर हो गए हैं।
बाएं हाथ के मीडियम पेसर दिलशान मदुशंका ने श्रीलंका के लिए 1 टेस्ट, 28 वनडे और 19 टी 20 खेले हैं और उनके नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में 70 विकेट हैं। वह एसआरएच के साथ 75 लाख रुपये में जुड़ेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित