चेन्नई , अप्रैल 23 -- तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के अवसर पर गुरुवार को 17 देशों के कुल 34 अंतर्राष्ट्रीय प्रतिनिधियों ने यहाँ की चुनावी प्रक्रिया का अवलोकन किया। इस दौरान विदेशी प्रतिनिधिमंडलों ने चुनाव आयोग के काम करने के तरीके और मतदान संबंधी आधुनिक तकनीक के बारे में प्रत्यक्ष जानकारी प्राप्त की।

चुनाव आयोग ने विभिन्न देशों के चुनाव प्रबंधन निकायों के प्रमुखों, प्रतिनिधियों और राजनयिक मिशनों के प्रमुखों को 20 से 24 अप्रैल तक आयोजित 'अंतर्राष्ट्रीय चुनाव आगंतुक कार्यक्रम' में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया है। इसी कार्यक्रम के तहत भूटान, मिस्र, मॉरीशस, मोलदाविया, इंडोनेशिया, बेनिन, श्रीलंका, पेरू, घाना और नामीबिया सहित 17 देशों के प्रतिनिधि और राजनयिक अधिकारी चेन्नई पहुंचे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित