नयी दिल्ली , सितंबर 09 -- भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) सत्य निकेतन में इमारत गिरने की घटना में छात्रों की मौत के बाद बुधवार को दिल्ली विश्वविद्यालय के आर्ट फैकल्टी में 'जवाबदेही मार्च' आयोजित किया।
एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ के नेतृत्व में हुए मार्च में करीब 5,000 छात्रों ने हिस्सा लिया और छात्र सुरक्षा, किफायती आवास और हादसे के लिए जिम्मेदारी तय करने की मांग की।
श्री जाखड़ ने कहा कि सत्या निकेतन हादसा केवल दुर्घटना नहीं, बल्कि शासन और छात्र सुरक्षा की गंभीर विफलता है। उन्होंने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, दिल्ली के मेयर और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जवाबदेही तय करने की मांग की। उन्होंने कहा कि एनएसयूआई छात्रों और पीड़ित परिवारों की आवाज दबने नहीं देगी और न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा।
एनएसयूआई ने सभी छात्रों के लिए सुरक्षित एवं किफायती छात्रावास, दिल्ली में छात्रों के लिए रेंट कंट्रोल एक्ट लागू करने, मृतकों और प्रभावित परिवारों को एक करोड़ रुपये मुआवजा देने और हादसे के लिए जिम्मेदार सभी लोगों पर सख्त कार्रवाई की मांग की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित