प्रयागराज , अप्रैल 15 -- उत्तर प्रदेश के प्रयागराज की सत्या ने महज चार वर्ष की उम्र में 21 मिनट 28 सेकंड में 900 मीटर लंबी यमुना नदी को तैरकर पार कर लिया।
सत्या ने /यूनीवार्ता/ ने बात करते हुए बताया कि मुझे पानी से बिल्कुल भी डर नहीं लगता और तैरना मुझे बहुत पसंद है। सत्या रोजाना दो से तीन घंटे तक यमुना नदी में प्रैक्टिस करती है। पढ़ाई भी करती है। माता-पिता अपनी बेटी को एक बेहतरीन तैराक बनाना चाहता है। मां शिवानी का सपना है कि उनकी बेटी एक दिन राष्ट्रीय स्तर की तैराक बने, इसलिए वे भी उसे पूरा सहयोग दे रही हैं।
पिता बालू की ठेकेदारी करते है। उन्होंने बताया कि वह रोज सुबह छह बजे सत्या को लेकर यमुना नदी पर जाते है जहां उनके कोच त्रिभुवन निषाद करीब दो से तीन घंटे तैराकी सिखाते हैं।
उन्होंने बताया कि छोटी बच्ची है डर भी लगता है लेकिन आज जिस तरह से बच्ची ने पूरी यमुना नदी को पार किया ये एक बड़ी उपलब्धि है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित